उरई, मार्च 14 -- कालपी, संवाददाता। सामाजिक संस्था गहोई वैश्य सेवा समिति कालपी के तत्वाधान में आगामी 15 मार्च की शाम चार बजे से होली मिलन समारोह का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के तौर पर इलाके के विधायक विनोद चतुर्वेदी शिरकत करेंगे। समारोह को लेकर व्यापक इंतजाम किए गए हैं। संस्था के अध्यक्ष प्रेम कुमार गहोई ने बताया की कालपी नगर के अपना गहोई भवन में आयोजित होने वाले समारोह की अध्यक्षता गंगा जमुना क्षेत्रीय सभा के अध्यक्ष रघुवीर शरण महतेले (राजू) करेंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में अखिल भारतीय गई वैश्य महासभा के मंत्री संजय विचपुरिया संगठन मंत्री पुरुषोत्तम दास (घंटी) उल्लेखनीय ढंग से हिस्सा लेंगे। संस्था के महामंत्री संजय सुहाने, कोषाध्यक्ष सौरभ गहोई, सौरभ कुमार, राजू पतारा आदि ने बताया कि समारोह की भव्यता प्रदान करने के लिए व्य...