गहलोत अग्निशमन कर्मियों से मिले
नई दिल्ली, सितम्बर 25 -- राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शुक्रवार को यहां एसएमएस अस्पताल का दौरा किया। उन्होंने उन छह अग्निशमन कर्मियों की हालत के बारे में जानकारी ली, जो जोधपुर की एक फैक्टरी में आग बुझाते समय केमिकल कंटेनर फटने से झुलस गए थे। बुधवार शाम जोधपुर की एक केमिकल फैक्टरी में लगी आग में अग्निशमन दल के 14 कर्मचारी झुलस गए। आग बुझाने की कोशिश के दौरान जब एक केमिकल कंटेनर में अचानक धमाका हुआ, तो अग्निशमन कर्मी उसकी चपेट में आकर झुलस गए।पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि अग्निशमन कर्मियों ने बहुत हिम्मत दिखाई और अपनी जान की परवाह किए बिना कई लोगों की जान बचाई। उन्होंने उनके जल्द ठीक होने की कामना की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.