हमीरपुर, फरवरी 16 -- मुस्करा। ब्लाक के बड़ी आबादी वाले गांव गहरौली में महाशिवरात्रि पर के दूसरे दिन शिव मंदिरों में हवन-पूजन के साथ श्रद्धालुओं ने बैंडबाजे एवं घोड़ों के साथ बड़े ही धूमधाम से शिवबरात निकाली। गहरौली में वर्षो पुरानी परंपरा के अनुसार महाशिवरात्रि पावन पर्व के दूसरे दिन सभी शिव मंदिरों में सुबह से ही पुरुष, महिलाओं, कन्याओ द्वारा मंदिरों में बेलपत्र, धतूरा, भांग, जल चढ़ाने व हवन पूजन कर प्रसाद चढ़ाने के लिए लंबी भीड़ नजर आई। सोमवार को दोपहर के बाद गांव के डढ़ा मुहाल, बाजार मैदान में भव्य शिवबारात निकाली गई। इस दौरान आकर्षक झांकियां भी निकाली गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...