भागलपुर, फरवरी 7 -- सुल्तानगंज। बाथ थाना क्षेत्र की खानपुर पंचायत स्थित आभा रतनपुर में 91 वर्षीय वृद्ध नरेंद्र नारायण सिंह के तालाब में डूबने से शुक्रवार को मौत हो गई है। पुलिस घटना की जानकारी मिलने पर घटनास्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में कर लिया है। थानाध्यक्ष मंटू कुमार ने बताया कि आशंका व्यक्त की जा रही है कि शौच के क्रम में पैर फिसल जाने से गहरे पानी में चले जाने के कारण वृद्ध डूब गया। जिससे उसकी मौत हो गई। थानाध्यक्ष ने बताया कि शव शनिवार को पोस्टमार्टम में भेजा जाएगा। इधर जानकारों के अनुसार मृतक किसान थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.