गहरे नीले रंग की साड़ी में दिखेंगी रसोइया
धनबाद, जून 27 -- आनेवाले कुछ समय में जिले के सरकारी स्कूलों में मध्याह्न भोजन बनाने वाली रसोइया नए ड्रेस कोड में दिखेंगी। मध्याह्न भोजन तैयार करने के क्रम में रसाइया स्वच्छ व निर्धारित पोषाक पहनेंगे। झारखंड राज्य मध्याह्न भोजन प्राधिकरण ने पीएम पोषण शक्ति निर्माण योजना (एमडीएम) के तहत कार्यरत रसोइया सह सहायिका को साड़ी/धोती-कुर्ता उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। दो सेट साड़ी/धोती के लिए प्रति रसोइया पांच सौ रुपए बैंक एकाउंट में ट्रांसफर किए जाएंगे। 30 जून तक राशि पीएफएमएस पोर्टल में अपलोड करने को कहा गया है। धनबाद में इसका लाभ 3550 रसोइया को मिलेगा। राज्यभर में 75,376 रसोइया कार्यरत हैं। जानकारों का कहना है कि सूती साड़ी का रंग गहरा नीला होगा। पाड़ एवं आंचल मैरून रंग व ब्लाउज मैरून रंग का होगा। पुरुष रसोइया के लिए सूती धोती का रंग सफेद व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.