गहरे डिप्रेशन में आ गए 'लापता लेडीज' के 'छोटू', रो-रोकर सुनाई आपबीती; पुलिस ने बचाया
मैहर, जून 28 -- ऑस्कर की रेस में शामिल रही किरण राव की सुपरहिट फिल्म 'लापता लेडीज' में 'छोटू' का यादगार किरदार निभाने वाले मध्य प्रदेश में जबलपुर के सिहोरा निवासी बाल कलाकार सतेंद्र सोनी के साथ मैहर में धोखाधड़ी और मानसिक प्रताड़ना का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। मैहर में एक फिल्म की शूटिंग के दौरान पैसा न मिलने और प्रोड्यूसर द्वारा धमकी दिए जाने के बाद सतेंद्र ने सोशल मीडिया पर रोते हुए वीडियो शेयर कर अपनी आपबीती सुनाई। बॉलीवुड कलाकार का वीडियो वायरल होते ही मैहर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। मैहर एसपी अवधेश प्रताप सिंह के कड़े निर्देश पर कोतवाली पुलिस तुरंत हरकत में आई और कलाकारों को रेस्क्यू कर सुरक्षित मुंबई रवाना किया। जानकारी के अनुसार, अभिनेता सतेंद्र सोनी को फिल्म 'पेड़ पालकी' की शूटिंग के लिए मैहर बुलाया गया था। सतेंद्र ने अपन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.