लखनऊ, जनवरी 22 -- कानपुर रोड स्थित गहरू उपकेंद्र से शुक्रवार सुबह 11 से शाम पांच बजे तक बिजली बंद रहेगी। इससे गंगादीनखेड़ा, मक्का खेड़ा, पिपरसंड, रूपखेड़ा सहित कई इलाके प्रभावित होंगे। जानकीपुरम सेक्टर-आई उपकेंद्र सुबह 10 से शाम पांच बजे तक बंद रहेगा। इससे यादव टोला, मड़ियांव प्रभावित रहेगा। अहिबरनपुर उपकेंद्र से दोपहर 12 से तीन बजे तक बिजली बंद रहेगी। फैजुल्लागंज उपकेंद्र के केशव नगर में सुबह 11 से शाम पांच बजे तक बिजली गुल रहेगी। इसके अलावा रहमानखेड़ा और काकोरी उपकेंद्र में भी बिजली गुल रहेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.