हल्द्वानी, जून 30 -- हल्द्वानी। जब आप रात के सन्नाटे में गहरी नींद सो रहे होते हैं, तब शातिर साइबर अपराधी आपके मोबाइल को अपने नियंत्रण में लेकर ठगी के खेल को अंजाम दे रहे हैं। उत्तराखंड पुलिस की साइबर विंग की हालिया जांच में इस नए और बेहद खतरनाक ट्रेंड का खुलासा हुआ है। कुमाऊं के साइबर अपराध विशेषज्ञ एसआई बीएल कुशवाहा के मुताबिक साइबर ठग सबसे पहले किसी झांसे या आकर्षक ऑफर के जरिए आपके फोन पर एक मैलवेयर (लिंक) भेजते हैं। जैसे ही यूजर उस पर क्लिक करता है, फोन का पूरा रिमोट एक्सेस अपराधियों के पास चला जाता है। इसके बाद ठग करीब एक हफ्ते तक यूजर की फोन चलाने की दिनचर्या को दिन-रात ट्रैक करते हैं। वे नोट करते हैं कि आप किस समय सोते हैं और किस समय फोन का इस्तेमाल बिल्कुल बंद हो जाता है।

रात के सन्नाटे में डिजिटल डाका अक्सर रात के 11 से 4 बजे के...