बिहारशरीफ, अप्रैल 15 -- गहमागहमी के बीच होमगार्ड के जिला संघ चुनाव को डाले गये वोट फोटो 15 शेखपुरा 03 - समादेष्टा कार्यालय में वोट डालने के लिए लाइन में लगे होमगार्ड । शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। भारी गहमागहमी के बीच होमगार्ड के जिला संघ के चुनाव के लिए मतदान कराया गया। कलेक्ट्रेट परिसर स्थित समादेष्टा कार्यालय में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच बुधवार की शाम तक वोट डाले गये। चुनाव को लेकर जिला प्रशासन की ओर से मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस की तैनाती की गई थी। देर शाम तक मतगणना कराकर परिणाम भी घोाषित कर दिया जायेगा। होमगार्ड के संघ के अध्यक्ष, सचिव सहित कुल नौ पदों के लिए मतदान कराया जा रहा है। यह भी पढ़ें- नगर निकायों में स्थायी सशक्त समिति का चुनाव आज कुल 15 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। पटना से आये पर्यवेक्षकों की मौजूदगी में मतदान कराया ...