चंदौली, फरवरी 27 -- सकलडीहा(चंदौली), हिन्दुस्तान संवाद सकलडीहा सिविर बार एसोसिएशन का चुनाव तहसील परिसर में गहमागहमी के बीच शुरू है। अध्यक्ष और महामंत्री पद के लिए दो-दो प्रत्याशी आमने सामने है। दोनों पदों के लिए कुल 330 पंजीकृत अधिवक्ता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। सुबह दस बजे मतदान शुरू होते ही अधिवक्ता तहसील में पहुंचने लगे थे। वहीं प्रत्याशी और उनके समर्थक अपने पक्ष में मतदान के लिए वकीलों से अपील करते नजर आए। सुरक्षा की दृष्टि से काफी संख्या में थाने की पुलिस को लगाया गया था। कारण कि वकीलों का एक गुट एक सप्ताह पहले निर्विरोध चुनाव कर पदाधिकारियों की घोषणा कर चुका है। वहीं दूसरा गुट आज चुनाव करा रहा है। इसे लेकर वहां तनाव की स्थिति बनी हुई भी। सीओ स्नेहा तिवारी ने बताया कि शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव से चुनाव चल रहा है। तीन बजे तक चुन...