उरई, फरवरी 27 -- उरई। जिला बार संघ का चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया। कलेक्ट्रेट स्थित अधिवक्ता भवन में गहमागहमी के बीच सीओपी धारक अधिवक्ताओं ने वोट डालकर मतदान प्रक्रिया में सहभागिता दर्ज कराई। हालांकि वोटिंग के दौरान मतदाता सूची में नाम न होने पर कई मतदाताओं ने नाराजगी जाहिर की। हालांकि कमेटी के लोगों ने स्थिति को संभाला। देर शाम पांच बजे तक हुए मतदान में 1171 वोट डाले गए। निर्वाचन अधिकारी गोपाल श्रीवास्तव ने बताया कि 1478 अधिवक्ता वोटर हैं। शुक्रवार को कलेक्ट्रेट स्थित अधिवक्ता भवन में बारसंघ चुनाव कार्यक्रम आयोजित किया गया। एल्डर्स कमेटी के सदस्य लाजपत राय सक्सेना, अरुण कुमार श्रीवास्तव, जगमोहन द्विवेदी, श्याम लाल वर्मा, नाथूराम की मौजूदगी में सुबह नौ बजे से मतदान प्रक्रिया प्रारंभ हुई। हालांकि उसके पहले सभी सदस्यों ने बूथों पर...