चंदौली, अप्रैल 28 -- चकिया, हिन्दुस्तान संवाद। चकिया तहसील सभागार में मंगलवार को नायब तहसीलदार आशुतोष राय और मत्स्य निरीक्षक रामलाल निषाद की मौजूदगी में तहसील क्षेत्र के तालाबों की नीलामी की प्रक्रिया की गई। जहां गहमा-गहमी के बीच 23 में से केवल 4.961 हेक्टेयर के नौ तालाबों की ही नीलामी संपन्न हुई। शेष तालाबों की नीलामी को स्थगित करते हुए आगामी पांच मई को कराने का निर्णय लिया गया।नायब तहसीलदार ने बताया कि तहसील क्षेत्र के टोटल 23 तालाबों की नीलामी की प्रक्रिया की जानी थी। जिसमें मंगलवार को केवल नौ तालाबों की नीलामी पूर्ण की गई। जिसमें मझगांवा, शिवपुर उर्फ लालपुर, माल्दह, बसाढ़ी,भीषमपुर, ईसहुल, हड़ौरा,भैंसही और रामपुर चमरही गांव के तालाबों की नीलामी की गयी, जिससे 27 लाख 33 हजार 500 रुपए की राजस्व की प्राप्ति हुई। तहसीलदार देवेंद्र कुमार ने ...