जामताड़ा, अप्रैल 6 -- जामताड़ा, प्रतिनिधि। नगर पंचायत, जामताड़ा की पहली बोर्ड बैठक सोमवार को गहमागहमी के बीच स्थगित कर दी गई। निर्धारित समय सीमा पर नगर पंचायत सभागार में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं सभी वार्ड पार्षद बैठक में शामिल होने पहुंचे थे। बताया जाता है कि बैठक शुरू होने के कुछ ही मिनटों बाद बंद कमरे में किसी मुद्दे को लेकर तीखी बहस की स्थिति उत्पन्न हो गई। देखते ही देखते माहौल तनावपूर्ण हो गया, जिसके बाद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष सहित सभी जनप्रतिनिधि बैठक को बीच में ही छोड़कर बाहर निकल गए। हालांकि बैठक स्थगित होने के वास्तविक कारणों को लेकर आधिकारिक तौर पर कोई स्पष्ट बयान नहीं दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.