गोपालगंज, नवम्बर 22 -- गोपालगंज, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज करने के बाद जिला परिषद अध्यक्ष सुभाष सिंह ने शुक्रवार को अपने पद से त्यागपत्र दे दिया। उन्होंने डीएम पवन कुमार सिन्हा को औपचारिक रूप से त्यागपत्र सौंपा। त्यागपत्र के साथ ही जिला परिषद की राजनीति में हलचल तेज हो गई और जिले की राजनीति एक बार फिर गरमा गई है। अध्यक्ष पद को लेकर नए समीकरण बनने लगे हैं और संभावित दावेदारों के नामों की खुलकर चर्चा शुरू हो गई है। त्यागपत्र मिलने के बाद जिला प्रशासन अब आगे की प्रक्रिया में जुट गया है। नियम के अनुसार, अध्यक्ष पद रिक्त होने पर निश्चित अवधि के भीतर नए अध्यक्ष का चुनाव कराया जाना अनिवार्य है। इसी के मद्देनज़र जिला प्रशासन ने संबंधित दस्तावेजों की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि पद रिक्त होने की सूचना सरकार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.