उरई, फरवरी 16 -- उरई। नगर पालिका परिषद में खराब हो चुके स्क्रैप(बेकार का सामान) की नीलामी की गई। पालिका अधिकारियों की मौजूदगी में विभन्नि जगहों से आए लोगों ने बोली लगाई। हालांकि आखिरी बोली 7 लाख दस हजार पर होने से स्क्रैप नहीं बिक पाया। फिलहाल पालिका अफसरों ने बोली लगाने वाले फर्स्ट, सेकेंड व थर्ड तीनों को रोक कर बकाया लोगों की बोली रकम की डीडी वापस कर दी है। ईओ व कर अधीक्षक ने बताया कि सर्वोच्च बोली लगाने वाले तीन लोगों के नाम पालिकाध्यक्ष को भेजे गए है। अब स्वीकृति का इंतजार किया जा रहा है। सोमवार दोपहर बाद पालिका सभागार में बोली कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें आधा सैकड़ा लोगोंं ने प्रतिभाग किया। पालिका ने 9 लाख रुपये स्क्रैप की कीमत रखी थी। ईओ रामअचल कुरील ने बताया कि दो लाख रुपये से बोली की श्ुारूआत की गई। एसआई संदीप कुमार के अनुसार स...