गाजीपुर, दिसम्बर 30 -- गहमर/बारा (गाजीपुर)। गहमर हत्याकांड में लापता तीसरे युवक अंकित सिंह का भी शव मंगलवार को तालाब से बरामद कर लिया गया। 64 हार्स पावर के मोटर से तालाब का पानी निकालने पर अंकित का पानी के नीचे फंसा शव ऊपर आया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं हत्या में इस्तेमाल हथियार की बरामदगी को पुलिस तालाब का पूरा पानी निकलवा रही है। एसपी डॉ. ईरज राजा ने बताया कि पांच दिनों तक एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीम ने शव की तलाश की लेकिन पता नहीं चलने पर तालाब से पानी निकालने का निर्णय लिया गया। इसके बाद मोटर लगाकर पानी निकालने का काम सोमवार की शाम से शुरू हुआ। पानी निकलने के बाद अंकित सिंह का शव बरामद हुआ। उन्होंने बताया कि शव का पोस्टमार्टम डॉक्टरों का पैनल करेगा। इसकी विडियो रिकार्डिंग कराई जाएगी। बता दें कि गहमर गांव के पट्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.