गहमर में नवीन पंचायत भवन का हुआ उद्घाटन
गाजीपुर, मई 22 -- गहमर। सैनिक बाहुल्य गांव में नवीन पंचायत भवन का उद्घाटन खण्ड विकास अधिकारी भदौरा केके सिंह ने शुक्रवार को किया। उन्होंने कहा कि डबल स्टोरी बना यह नवीन पंचायत भवन जिले के एक माडल पंचायत भवन के रूप में है। यहां ग्रामीण क्षेत्र में एक ही छत के नीचे ग्रामीण स्तर की सभी सुविधाएं उपलब्ध कराने का प्रयास किया गया है जो काफी सराहनीय है। ग्राम प्रधान बलवंत सिंह 'बाला' ने बताया कि नवीन पंचायत भवन में कुल 8 कमरे, दो बड़े बड़े सभागार, दो शौचालय, दो स्नानागार बनाया गया है। इस अवसर पर ग्राम सभा सचिव नवीन कुमार, सचिव नगीना राम, बिमलेश कुमार, राजदेव सिंह, बाल्मिकी सिंह,गौरी चौरसिया, विमलेश सिंह, रामबचन राम, कपिलमुनी प्रसाद, आनन्द गहमरी, अरुण सिंह, प्रेम नारायण सिंह, संत उपाध्याय, विपिन उपाध्याय, आदि लोग उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- नगर पंचा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.