गाजीपुर, जून 30 -- गाजीपुर, संवाददाता। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग द्वारा आयोजित उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपी टीईटी)-2026 के लिए गाजीपुर में जिले में 18 केंद्र निर्धारित किए गए हैं। परीक्षा का आयोजन दो, तीन और चार जुलाई को किया जाएगा। इसके लिए केंद्र व्यवस्थापकों की नियुक्ति कर दी गई है और प्रशासनिक तैयारियां तेज कर दी गई हैं। गाजीपुर में शिक्षक पात्रता परीक्षा दो से चार जुलाई तक आयोजित होगी। इसके लिए जिला प्रशासन की ओर से तैयारी शुरू हो गयी है। परीक्षा सकुशल, शुचितापूर्ण एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए तैयारी पूर्ण करने का जिला प्रशासन की ओर से की जा रही है। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग प्रयागराज द्वारा आयोजित शिक्षक पात्रता परीक्षा दो, तीन जुलाई को दो पालियों में सुबह 9:30 बजे से 12.00 बजे तक एवं अपराह्न ...