पाकुड़, मई 20 -- पाकुड, प्रतिनिधि। झालसा रांची के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ के तत्वाधान में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ दिवाकर पांडेय के निर्देश पर सचिव रूपा बंदना किरो की उपस्थिति में बुधवार को हिरणपुर प्रखंड अंतर्गत तोड़ाई स्थित संत मारिया गोरेट्टी हाई स्कूल में में नब्बे दिवसीय गहन विधिक जागरूकता अभियान चलाया गया। उक्त कार्यक्रम में सचिव रूपा बंदना किरो ने यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (पीओसीएसओ) अधिनियम, 2012 के अंतर्गत सुरक्षित बचपन, सुरक्षित भविष्य के तहत जागरूक किया।

बाल विवाह और कानूनी सजा साथ ही बाल विवाह अपराध के तहत कानूनी सजा का प्रावधान के बारे में विस्तृत जानकारी दी। शिक्षा का अधिकार, समाज में शिक्षा का महत्व पर जागरूक किया गया। बाल श्रम, डायन प्रथा जैसी क...