बोकारो, जून 22 -- प्रखंड सभागार जरीडीह में सोमवार को सीओ सह बीडीओ प्रणव ऋतुराज की अगुवाई में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम को लेकर बीएलओ के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में प्रखंड क्षेत्र के सभी मतदान केंद्रों के पोषक क्षेत्रों में मतदाताओं की मैपिंग एवं अनमैपिंग संबंधी प्रक्रियाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। यह भी पढ़ें- एसआईआर को लेकर बीएलओ और पर्यवेक्षकों को दिया गया प्रशिक्षणप्रशिक्षण के निर्देश अधिकारियों ने बीएलओ को निर्देश दिया कि वे अपने-अपने पोषक क्षेत्रों के सभी मकानों को नोशनल नंबर अंकित करने के बाद मतदाताओं की मैपिंग, अनमैपिंग तथा नाम, पता एवं अन्य विवरणों में त्रुटियों का सुधार सुनिश्चित करें, ताकि त्रुटिरहित मतदाता सूची तैयार की जा सके। प्रशिक्षण के दौरान बताया गया कि अनमैपिंग मतदाताओं को तीन श्र...