संभल, मार्च 28 -- एनकेबीएमजी कॉलेज के शिक्षाशास्त्र विभाग के तत्वावधान में शनिवार को प्रश्नोत्तरी का आयोजन किया गया। शुभारंभ कार्यवाहक प्राचार्या प्रोफेसर रंजना अग्रवाल ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रतिभागी छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें निरंतर अध्ययन और आत्मविकास के लिए प्रेरित किया। विभाग प्रभारी डॉ. सुमिता शर्मा ने कहा कि ऐसी प्रश्नोत्तरी छात्राओं को गहन पठन-पाठन के लिए प्रेरित करती हैं और उनके बौद्धिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। प्रतियोगिता में प्राचीन भारतीय ज्ञान प्रणाली, शिक्षा दर्शन, विभिन्न शिक्षा आयोगों एवं शिक्षा केंद्रों से संबंधित प्रश्न पूछे गए। जिससे छात्राओं की विषयगत समझ का आकलन किया गया। प्रतियोगिता में 65 छात्राओं ने भाग लिया और पूरे उत्साह के साथ अपनी प्रतिभ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.