गहनों समेत तीन आरोपी गिरफ्तार
रुद्रपुर, जून 9 -- रुद्रपुर। हैदराबाद में करीब पांच करोड़ रुपये मूल्य के आभूषण चोरी होने के मामले में उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। तेलंगाना के एक आईपीएस अधिकारी से मिली सूचना पर एसएसपी अजय गणपति ने आधी रात स्वयं मोर्चा संभालते हुए रुद्रपुर-बिलासपुर बॉर्डर पर सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान नेपाल भागने की फिराक में बस से यात्रा कर रहे नेपाली मूल के तीन आरोपियों को चिन्हित कर रामपुर जनपद के बिलासपुर क्षेत्र में गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए करोड़ों रुपये मूल्य के आभूषण भी बरामद हुए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.