गहने व बर्तन बदलने का फर्जी स्कीम बता ढाई लाख के जेवर ठगे
मुजफ्फरपुर, सितम्बर 28 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। जीविका समूह का पुराने गहने व बर्तन बदलने की स्कीम बताकर महिला ठग गांव में घूम रही हैं। गांव की अनपढ़ व सीधी साधी महिलाओं से ठगी की जा रही है। हाल में कटरा में इस तरह का मामला सामने आया है। ठगी की शिकार धनौर गांव की दो महिलाओं ने कटरा थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। कटरा इलाके में जीविका दीदियों को भी सतर्क कराया गया है。
धनौर गांव की पीड़िता धनौर गांव की पीड़िता रिंकी कुमारी ने एफआईआर में बताया कि बीते 16 सितंबर को उसके घर एक अनजान महिला आई। उसने खुद को जीविका समूह की ओर से आने की बात बताई। उसने कहा कि जीविका समूह की तरफ से बर्तन बदलने की स्कीम आई है। पुराने बर्तन दो, नया बर्तन मिलेगा। विश्वास में आकर रिंकी ने घर के पुराने बर्तन दे दिए। इसके बाद ठग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.