गहने लेकर युवती घर से लापता, तलाश शुरू
बस्ती, मई 26 -- विक्रमजोत। छावनी थानाक्षेत्र की रहने वाली 19 वर्षीय युवती सोमवार की भोर में लापता हो गई। थाने पर पहुंचे युवती के माता-पिता ने तहरीर देकर बताया कि सोमवार की भोर करीब चार बजे उनकी बेटी शौच के बहाने गांव के बाहर तालाब पर गई थी। आरोप है कि यहां से उसे गांव का रहने वाला एक युवक बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया है। बेटी घर से अपने शैक्षिक कागजात और मां के गहने भी उठा ले गई। काफी देर तक नहीं लौटने पर खोजबीन शुरू की। बाद में घर से गायब जेवरात व मॉर्कशीट पर नजर पड़ी। चौकी प्रभारी विक्रमजोत सभाजीत मिश्रा ने बताया कि गुमशुदगी दर्ज कर खोजबीन शुरू कर दी गई है। यह भी पढ़ें- किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने की रिपोर्ट दर्ज।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.