बदायूं, जून 1 -- युवती के घर से गायब होने के बाद परिजनों ने गांव के ही एक युवक और उसके परिवार के सदस्यों पर बहला-फुसलाकर साथ ले जाने का आरोप लगाया है। युवती के पिता की तहरीर पर पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर युवती की तलाश शुरू कर दी है। उझानी क्षेत्र के एक गांव में युवती के घर से चले जाने के मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है। युवती के पिता ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि गांव निवासी बाबू पुत्र महावीर उनकी पुत्री को अपने साथ ले गया है। उनका कहना है कि इस घटना में बाबू के परिवार के अन्य सदस्यों ने भी सहयोग किया। यह भी पढ़ें- युवती घर लापता, अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज पिता ने बताया कि युवती घर से जाते समय अपने साथ सोने के कुंडल, मंगलसूत्र और चांदी की पाजेब भी ले गई। घटना के बाद परिवार के लोग उसकी तलाश करते रहे, लेकिन उ...