बस्ती, फरवरी 25 -- बस्ती। बस्ती में पैथोलॉजी पर खून की जांच कराने पहुंचीं एक महिला को टप्पेबाजों ने रुपये की गड्डी बता पेपर की गड्डी थमा दी और उनके कान तथा गले से गहने उतरवा लिए। टप्पेबाजों के फरार हो जाने के बाद महिला को ठगी की जानकारी हुई। उनके बेटे ने इस मामले में पुलिस को तहरीर दे दी है। पुलिस ने दो टप्पेबाजों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। कप्तानगंज थानाक्षेत्र स्थित फेरसहन निवासी अजय यादव की मां फूला देवी तकरीबन 10:30 बजे ब्लड जांच कराने के लिए बस्ती रोडवेज के समीप स्थित पैथोलॉजी पर गई थीं। जांच कराने के बाद वह महिला जिला अस्पताल के पास पहुंची थीं। इस दौरान उन्हें दो व्यक्ति मिले। उनमें से एक ने कहा कि माता जी अपना लॉकेट व कान का टप्स हमें दे दीजिए। इसकी हमें जरूरत है। इसके बदले हम आपको अधिक रुपये देंगे। दोनों बात करते हुए उनके साथ ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.