वाराणसी, जून 11 -- वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। मंडुवाडीह पुलिस ने मड़ौली नई बस्ती स्थित मकान से गहने एवं नगदी चोरी में तितली गैंग के दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया। डीसीपी वरुणा जोन प्रमोद कुमार ने गुरुवार को पुलिस लाइन स्थित सभागार में गिरफ्तारी की जानकारी दी। दावा किया कि आरोपियों के पास से 37.350 ग्राम सोने के पूरे गहने और नगदी बरामद कर ली गई है। गिरफ्तार आरोपियों में लंका के भगवानपुर निवासी प्रियांशु सोनकर उर्फ बाबू सोनकर, नगवां निवासी सचिन राउत हैं। दोनों को मंडुवाडीह स्टेशन की पार्किंग एरिया से पकड़ा गया। दोनों ने बंद मकानों को निशाना बनाकर चोरी की बात स्वीकार की। यह भी पढ़ें- मुठभेड़ में 15 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, पैर में लगी गोली आरोपियों ने बताया कि मड़ौली की घटना को भी उन्होंने ही अंजाम दिया था। चोरी के गहने बेचने की फिराक ...