वरिष्ठ संवाददाता, अप्रैल 6 -- वाराणसी के गोविंदपुर में एक मकान से 21 मार्च की रात गहने और एक लाख नगदी चोरी में रोहनिया पुलिस ने शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। उसकी निशानदेही पर करीब 30 लाख के गहने, 8500 रुपये, असलहा, दो कारतूस और एक कार बरामद की है। गिरफ्तार रमदत्तपुर निवासी (लालपुर-पांडेयपुर) शनि धरकार चोरी के बाद नई नवेली दुल्हन के साथ नैनीताल चला गया था। वहां से लौटते ही रोहनिया पुलिस ने परमानन्दपुर के पास से उसे गिरफ्तार कर लिया। डीसीपी वरुणा जोन प्रमोद कुमार, एडीसीपी नीतू कादयान ने रविवार को पुलिस लाइन सभागार में घटना की जानकारी दी।सीसीटीवी में हथियार लिए दिखे शनि शनि धरकार अपने साथी नगवां निवासी समीर उर्फ भोदू, अपने साले समीर सोनकर के साथ 21 मार्च की रात स्कूटी से चोरी करने निकला था। शनि असलहा लिये था। परमानंदपुर में तीन मकानों में ...