बहराइच, फरवरी 25 -- जरवलरोड, संवाददाता। बारात में डाल व गहने कम लाने पर वर व वधू पक्ष भिड़ गए। रात भर पंचायत हुई। फेरे नहीं हो पाए। बात नहीं बनी तो मामला थाने पहुंचा। थाने में सजी धजी दुल्हन भी पहुंच गई। वहां लड़की ने शादी से इनकार कर दिया। लोगों के हस्तक्षेप के बाद दिन दूल्हा दुल्हन ने फेरे लेकर शादी की रस्म पूरी की। बाराती रात में ही बैरंग लौट गए थे। घटना जरवल रोड थाना क्षेत्र के ग्राम रन्नी जतौरा निवासी भगवान दास ने अपनी पुत्री रिंकी की शादी थाना रानीपुर क्षेत्र के धरमपुर गांव निवासी दीपू पुत्र बद्री प्रसाद के साथ तय की थी। 24 फरवरी को बारात पहुंचने पर पूजा और जयमाला कार्यक्रम संपन्न होने के बाद लड़की स्टेज पर पहुंची। बताया जा रहा है कि बारात पक्ष के द्वारा डाल में कम जेवर लाने को लेकर कन्या पक्ष और बारात पक्ष के लोगों में आपस में विवाद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.