गहने और नकद लेकर विवाहिता फरार
मुजफ्फरपुर, मई 14 -- गायघाट,एक संवाददाता। लोमा गांव से एक नवविवाहिता ने शादी के महज 16 दिन बाद ससुराल से गहने व नकदी लेकर फरार हो गई। पीड़ित पति धर्मेंद्र कुमार ने गुरुवार को गायघाट थाना में आवेदन दिया है। उसने पुलिस को बताया कि 25 अप्रैल को पीयर थाना क्षेत्र में उसकी शादी हुई। बुधवार की देर रात करीब तीन बजे नींद खुली तो पत्नी गायब थी। घर में रखा बक्सा खुला हुआ मिला। एक भर सोना व दस भर चांदी के गहने तथा 73 हजार पांच सौ रुपये नकद गायब थे। काफी खोजबीन की गई, लेकिन कोई पता नहीं चला। थानेदार राकेश कुमार ने बताया कि छानबीन की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.