मुजफ्फरपुर, मई 13 -- सकरा,हिन्दुस्तान संवाददाता। मड़वन गांव में रविवार रात किसान अमर राय के घर से गहने और नकद चोरी मामले में बरियारपुर पुलिस ने एक नाबालिग को पकड़ा है। वह किसान का पट्टीदार बताया जाता है। उसके पास से 36 हजार नकद के अलावा हथौड़ी, चाभी, हुक आदि बरामद हुए हैं। बरियारपुर थानेदार शिवचंद्र यादव ने बताया कि घटना में शामिल अन्य चोर फरार है। गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। रविवार रात घर के कई लोग शादी समारोह में गए थे। बुजुर्ग महिला घर बंद कर बाहर बरामदे में सोई थी। घर के पीछे से घुसकर चोरों ने आभूषण और नकद की चोरी कर ली थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...