गहनी चकिया उच्च विद्यालय को मिली इंटर कॉलेज की मान्यता
गोपालगंज, जून 11 -- पंचदेवरी। पंचदेवरी प्रखंड के स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय रामानंदन लाल उच्च विद्यालय, गहनी चकिया को बिहार विद्यालय परीक्षा समिति, पटना द्वारा इंटर कॉलेज के रूप में मान्यता दी गई है। विद्यालय की स्थापना 23 अक्टूबर 1980 को हुई थी। संस्थापक स्वर्गीय मदन मोहन प्रसाद श्रीवास्तव का सपना था कि ग्रामीण क्षेत्र के छात्र-छात्राओं को इंटरमीडिएट स्तर की शिक्षा के लिए दूर-दराज के विद्यालयों का रुख न करना पड़े। अब इंटर कॉलेज की मान्यता मिलने के साथ उनका यह सपना पूरा हो गया है। विद्यालय के प्राचार्य रत्नेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि मान्यता मिलने से पंचदेवरी प्रखंड सहित आसपास के क्षेत्रों के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा का लाभ मिलेगा। बताया कि विद्यालय में आधुनिक शिक्षा व्यवस्था के अनुरूप प्रयोगशाला, समृद्ध पुस्तकालय, स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.