औरंगाबाद, फरवरी 7 -- औरंगाबाद नगर थाना क्षेत्र में छिनतई करने वाला गिरोह सक्रिय है। लोगों को विभिन्न जगहों पर निशाना बनाया जा रहा है। नगर थाना के महुआ शहीद, पुरानी मुंसफी मुहल्ला निवासी सत्यनारायण प्रसाद से 6 फरवरी की रात करीब नौ बजे एक झोला झपट लिया गया, जिसमें 30 ग्राम सोना और 40 हजार रुपए थे। इस मामले में नगर थाना में प्राथमिकी भी दर्ज कराई गई है। सत्यनारायण प्रसाद ने बताया है कि वह रात्रि में अपनी दुकान बंद कर घर जा रहे थे। जामा मस्जिद के पास चूड़ी मार्केट की तरफ से एक बाइक पर सवार होकर दो युवक आए और उनके शरीर पर गीली मिट्टी फेंक दी। वह देखने लगे, तब तक उनकी बाइक में लटकाया गया बैग लेकर अपराधी भाग निकले। उसे बैग में मरम्मत का 30 ग्राम सोना और 40 हजार रुपया था। पुलिस मामले में प्राथमिकी दर्ज करवाई कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.