गहना में पांच हेक्टेयर में विकसित होगा आदर्श सघन वन
नैनीताल, सितम्बर 24 -- नैनीताल, संवाददाता। रामगढ़ ब्लॉक के गहना में आदर्श वन विकास एवं संरक्षण परियोजना के एक वर्ष पूरा होने पर गुरुवार को परियोजना की प्रगति की समीक्षा की गई। इस दौरान वन क्षेत्र में विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे गए। परियोजना के तहत पांच हेक्टेयर क्षेत्र में घेरबाड़ कर सघन वन विकसित किया जा रहा है।डीएफओ भूमि संरक्षण हेम चंद्र गहतोड़ी ने कहा कि फ्रेंड्स संस्था और गहना गांव के लोगों के परिश्रम से परियोजना लगातार आगे बढ़ रही है। अगले वर्ष हरेला पर्व पर परियोजना के विस्तार के रूप में गांव की पहाड़ी नदी के किनारे बड़ी संख्या में पौधे एक कतार में लगाए जाएंगे। फ्रेंड्स संस्था के महासचिव शरद तिवारी ने बताया कि कुछ वर्ष पहले नदी किनारे लगाए माजिन के पौधे 30 फीट से अधिक ऊंचे हो चुके हैं। यह परियोजना फ्रेंड्स संस्था ने भूमि संरक्ष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.