बिहारशरीफ, सितम्बर 7 -- पटना निवासी युवक व रामचंद्रपुर का आभूषण दुकानदार धराया हैदराबाद के एक घर से 20 लाख रुपये के गहने लेकर भागा था युवक फोटो : हैदराबाद-बिहारशरीफ में हैदराबाद पुलिस के साथ गिरफ्तार आरोपित। बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। हैदराबाद पुलिस ने 20 लाख रुपये के गहना चोरी मामले में नालंदा से दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पटना जिला निवासी सुबोध कुमार को पकड़ा गया है। अभी वह बाबा मणिराम अखाड़ा के पास एक घर में काम कर रहा था। उसकी निशानदेही पर रामचंद्रपुर मोहल्ले से अराध्या ज्वेलर्स के संचालक राजेश कुमार को पकड़ा गया है।

गहनों की चोरी की घटना आरोपित ने आठ महीने पहले जेवर बेचा था। हालांकि, उनके पास से जेवर नहीं मिले हैं। उन्होंने अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है। हैदराबाद के लंगर हाउस थाना के पुलिस अधिकारी सत्यनाराण ने बताया क...