गढ़वा, अप्रैल 6 -- मेराल। थाना अंतर्गत पेशका गांव स्थित एक आभूषण दुकान में एक महिला के द्वारा चोरी का गहना बिक्री करने की गुप्त सूचना एसपी को मिली। उसका सत्यापन और सत्यता का पता लगाने के बाद एसपी के निर्देश पर थाना प्रभारी विष्णुकांत के नेतृत्व में थाना के अन्य पुलिस पदाधिकारी और जवानों के साथ एक छापामारी टीम का गठन किया गया। गठित छापामारी टीम की ओर से बिहार के रोहतास जिलांतर्गत तिलौथू गांव निवासी धनंजय राम को गिरफ्तार किया गया। वहीं वर्तमान में मेराल थाना के गेरूआसोती गांव में रहता था। पूछताछ के क्रम में गिरफ्तार अभियुक्त ने 21 मार्च को जेठू भुइयां के घर से पैसे व गहने की चोरी में संलिप्तता स्वीकार की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...