गहना चमकाने के नाम पर ठगी करने वाले दो युवक गिरफ्तार, भेजे गए जेल
पाकुड़, जून 1 -- सोना-चांदी के आभूषण साफ करने के नाम पर लोगों को ठगी का शिकार बनाने वाले दो अंतर्राज्यीय शातिर अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस संबंध में सोमवार को थाना परिसर में पुलिस निरीक्षक मदन कुमार शर्मा ने प्रेस वार्ता कर मामले का खुलासा करते हुए गिरफ्तारी की जानकारी दी। पुलिस निरीक्षक ने बताया कि थाना क्षेत्र के लखीपुर गांव के पश्चिम पाड़ा में रविवार को दो व्यक्ति एक मोटरसाइकिल से घुम-घुम कर कंपनी वाला बोलकर फ्री में सोना-चांदी के गहना साफ कर रहे थे, जो ठग प्रतीत होतें है। उक्त सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई के लिए पुलिस अधीक्षक को संज्ञान में देते हुए उनके मार्गदर्शन पर पुलिस निरीक्षक के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन किया गया तथा छापामारी दल द्वारा उक्त ठगों के संबंध में आसूचना संकलन के क्रम में उक्त ठगों को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.