गश खाकर गिरे सीआरपीएफ जवान की मौत
प्रयागराज, जून 27 -- प्रयागराज, संवाददाता। ड्यूटी के दौरान गश खाकर गिरे सीआरपीएफ के जवान ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। कुछ समय पहले ही जम्मू-कश्मीर से स्थानांतरित होने के बाद जवान की ड्यूटी हाईकोर्ट सुरक्षा में लगाई गई थी।मूल रूप से उन्नाव के रहने वाले 42 वर्षीय संतोष कुमार शुक्ला पुत्र ओम प्रकाश शुक्ला सीआरपीएफ में थे। वर्तमान में उनकी तैनाती हाईकोर्ट सुरक्षा में थी। वहीं गुरुवार शाम वह अचानक गश खाकर गिर पड़े। उन्हें तत्काल एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं इलाज के दौरान शुक्रवार दोपहर उनकी मौत हो गई। देर शाम संतोष शुक्ला के शव का पोस्टमार्टम किया गया। जानकारी पर संतोष की पत्नी व अन्य परिजन रात में ही शहर आ गए थे। कानपुर से आए साले आशीष तिवारी ने बताया कि संतोष तीन भाइयों में सबसे बड़े थे। परिवार में पत्नी और दो बेटे हैं। पत्नी र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.