बांदा, मई 2 -- पैलानी। गश खाकर गिरा बुजुर्ग अचेत हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी मौत हो गई। ग्रामीणो ने लू लगने की आशंका जताई है। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पैलानी थाना क्षेत्र के पैलानी डेरा निवासी 72वर्षीय मुन्ना पुत्र मुन्नू सिंह गुरूवार की दोपहर पैलानी डेरा में घूम रहा था। अचानक गश खाकर गिर पड़ा। आस पास के लेागो ने देखा तो उसे उठाकर सड़क से किनारे किया। मामले की जानकारी सरकारी एंबुलेस को दी। मैके पर पहुंची एंबुलेस ने उसे उठाकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां शनिवार की सुबह मौत हो गई। ग्रामीणो ने लू लगने की आशंका जताई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पैलानी एसडीएम अंकित वर्मा का कहना है कि पोस्टमार्टम ...