गश खाकर गिरे किसान की गई जान
बांदा, मई 29 -- बांदा। लू का कहर नहीं थम रहा है। आए दिन कोई न कोई चपेट में आकर काल के गाल में समा जाता है। खेत से लौट रहे किसान को लू ने चपेट में ले लिया। इससे उसकी मौत हो गई। कमासिन कस्बा निवासी धीरेद्र ने बताया कि उसका 55 वर्षीय पिता मुन्ना यादव पुत्र सैनवा किसानी करता था। गुरूवार की दोपहर वह खेत से घर लौट रहा था। तभी रास्ते में लू ने उसे चपेट में ले लिया। घर आते ही उसने उल्टियां की। घरवालों ने पहले घरेलू इलाज किया। हालत में सुधार न होने पर परिजन उसे पीएचसी ले गए। जहां डॉक्टरों ने देखने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। किसान की मौत से पत्नी रामकली का रो-रोकर बुरा हाल है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.