उन्नाव, अप्रैल 1 -- सफीपुर। गश खाकर गिरे अधेड़ की मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेजा। राहतगंज बाजार निवासी फहीम पुत्र लाला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसका चाचा 46 वर्षीय नसीम पुत्र करीमउल्ला अधिकतर बिना कुछ खाए पीए इधर-उधर घूमा करता था। बुधवार को कस्बे के गुड्डा चौराहे के समीप अचानक गश खाकर गिर गया। चोट लगने से घायल हो गया। जानकारी होने पर सीएचसी ले गए, जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले में एसओ एसएन त्रिपाठी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। मृतक अपने पीछे 12 साल बेटा छोड़ गया। उसकी पत्नी चार साल पूर्व ही उसे छोड़कर चली गई थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.