गश खाकर गिरा मजदूर, अस्पताल ले जाते समय मौत
हमीरपुर, जून 21 -- हमीरपुर। शहर के मेरापुर मोहल्ले में रविवार की शाम घर के अंदर लेटा मजदूर जैसे ही बिस्तर से उठा वैसे ही गश खाकर जमीन में गिर गया। परिजनों ने पानी डालकर उसे होश में लाने की कोशिश की। लेकिन शरीर में कोई हरकत न होने पर उसे लेकर जिला अस्पताल भागे, जहां डॉक्टरों ने चेकअप के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मेरापुर निवासी 60 वर्षीय रामविशाल पाल पेशे से मजदूर है। जो भी काम मिलता है, उसे करके अपने परिवार का भरण-पोषण करता है। रविवार को दिन में रामविशाल घर के अंदर सो रहा था। शाम को नींद खुली तो उठकर खड़ा हो गया, तभी अचानक गश आने पर जमीन में गिरकर बेहोश हो गया। यह भी पढ़ें- संदिग्ध परिस्थितियों में ग्रामीण की मौत इससे परिजन उसकी तरफ भागे और पानी के छींटे मारकर उसे होश में लाने की कोशिश की, लेकिन उसके शरीर में किसी किस्म की हरकत नहीं हुई। इ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.