नोएडा, मई 14 -- नोएडा, गौरव भारद्वाज। गौतमबुद्ध नगर की पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने गुरुवार को गश्त बढ़ाने और पुलिस रिस्पॉन्स टाइम को मजबूत करने के लिए 25 नए दोपहिया पीआरवी (पुलिस रिस्पांस व्हीकल) वाहनों को डायल-112 बेड़े में शामिल किया। सेक्टर-108 स्थित कार्यालय से इन वाहनों को हरी झंडी दिखाकर अलग-अलग थाना क्षेत्रों के लिए रवाना किया गया। इन नए पीआरवी वाहनों की तैनाती का मुख्य उद्देश्य शहर में पुलिस की सतर्कता बढ़ाना, ट्रैफिक और भीड़भाड़ वाले इलाकों में तेजी से पहुंच सुनिश्चित करना और इमरजेंसी कॉल पर तुरंत कार्रवाई करना है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक इन वाहनों के शामिल होने से डायल-112 की प्रतिक्रिया क्षमता और मजबूत होगी। खासकर संकरी सड़कों, बाजारों और हाई ट्रैफिक वाले इलाकों में पुलिस पहले से ज्यादा तेजी से मौके पर पहुंच सकेगी। यह पीआर...