पीलीभीत, सितम्बर 2 -- पीलीभीत। जंगल में भारी बारिश के बाद जलभराव हो गया। अचानक सतर्कता और निगरानी को चेक करने निकले पीटीआर के डीएफओ मनीष सिंह का वाहन जंगल में उत्तराखंड की तरफ से आए पानी में फंस गया। हालांकि चालक ने सूझबूझ से वाहन को निकालने में सफलता हासिल की। बताया गया है कि जंगल में भरे पानी की वजह से वन्यजीव अब जंगल के बाहर की तरफ रुख करेंगे। डीएफओ मनीष सिंह ने बताया कि जंगल में पानी भर गया है। वाहन फंस गया था पर गनीमत रही कि चालक ने सूझबूझ का परिचय दिया। यह भी पढ़ें- तीन रेंज के छह स्थानों पर लगाए गए पिंजरे

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...