गश्त के दौरान 28 लाख का गांजा बरामद, दो गिरफ्तार
कानपुर, जुलाई 15 -- कानपुर। कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त टीम ने बुधवार को दो गांजा तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से करीब 26 किलो 70 ग्राम गांजा बरामद किया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत करीब 28 लाख रुपये आंकी गई। दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया। जीआरपी प्रभारी निरीक्षक ओमनारायण सिंह और आरपीएफ पोस्ट प्रभारी एसएन पाटीदार ने बताया कि गश्त के दौरान हैरिसगंज पुल से टाटमिल जाने वाले मार्ग पर दो युवक ट्रॉली बैग लेकर संदिग्ध अवस्था में मिले। पूछताछ के दौरान संतोषजनक जवाब न मिलने पर बैग की तलाशी ली गई। कपड़ों के नीचे छिपाकर रखे गए गांजे के पैकेट बरामद हुए। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मध्य प्रदेश के रीवा जिले के खैरा गांव निवासी 21 वर्षीय सनी साकेत और 19 वर्षीय सोनू कुमार प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.