रुडकी, अप्रैल 4 -- कलियर। पुलिस ने गश्त के दौरान सट्टा लगाते एक व्यक्ति को पकड़ लिया। कोतवाली प्रभारी कमल मोहन भंडारी ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर हज हाउस के पास एक खोखे पर छापा मारा गया। पुलिस को देखकर आरोपी भागने लगा, लेकिन उसे पकड़ लिया गया। तलाशी में 2880 रुपये नगद, सट्टा पर्ची, पेन और डायरी बरामद हुई। पूछताछ में उसने अपना नाम शकील अहमद निवासी बदरिया, जिला बरेली बताया। पुलिस ने जुआ अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...