गश्त के दौरान वाहन की टक्कर से सिपाही घायल
अमरोहा, जून 28 -- डिडौली कोतवाली में तैनात सिपाही प्रशांत भाटी रात्रि गश्त के दौरान सड़क हादसे में घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए चौधरपुर गांव स्थित जीवन-24 अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका उपचार जारी है। सिपाही प्रशांत भाटी की रात्रि गश्त डिडौली से हाईवे स्थित राजा जी ढाबे तक रहती है। शनिवार रात वह बाइक से गश्त कर रहे थे। इसी दौरान विपरीत दिशा से आए एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र बालियान ने बताया कि सिपाही की हालत में अब पहले से सुधार है। यह भी पढ़ें- गश्त के दौरान वाहन की टक्कर से सिपाही घायल
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.