रुडकी, फरवरी 17 -- भगवानपुर। पुलिस को गश्त के दौरान बहाबलपुर से सिकरौढ़ा जाने वाले रास्ते पर एक युवक को संदिग्ध अवस्था में घूमता दिखाई दिया। युवक को रुकने का इशारा करने पर भागने लगा। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे दबोच लिया। थाना प्रभारी राजीव रौथाण ने बताया कि तलाशी के दौरान उसके पास से 3.92 ग्राम अवैध स्मैक और इलेक्ट्रॉनिक तराजू बरामद की। उसने अपना नाम लुकमान निवासी हलजोरा बताया। -
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.