रुडकी, जून 25 -- भगवानपुर। पुलिस गश्त अभियान के दौरान हसनपुर मदनपुर गांव जाने वाले मार्ग पर एक युवक संदिग्ध अवस्था में घूमता दिखाई दिया। पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया, लेकिन वह खेतों के रास्ते भागने लगा। संदेह होने पर पुलिस ने पीछा कर उसे कुछ ही दूरी पर दबोच लिया। उपनिरीक्षक आशीष नेगी ने बताया कि तलाशी लेने पर युवक के पास से एक चाकू बरामद हुआ। पूछताछ में उसने अपना नाम पोपिन निवासी डाडा जलालपुर बताया। बिजेंद्र सैनी यह भी पढ़ें- युवक को चाकू के साथ धरा, जेल भेजा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...