चंदौली, जनवरी 25 -- सकलडीहा, हिन्दुस्तान संवाद । सकलडीहा कोतवाली क्षेत्र के ताजपुर गांव के समीप गश्त के दौरान पुलिस की जीप अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलटी गई। इस दौरान दरोगा और चालक सिपाही चोटिल हो गए। घटना की जानकारी होते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। आनन फानन में पहुंची पुलिस पुलिस जीप को गड्ढे से निकलवाकर पुलिस कर्मियों का उपचार कराया। सकलडीहा कोतवाली में तैनात दारोगा शिवशंकर यादव, आरक्षी चालक गौरव पटेल बीते शनिवार की देर रात पुलिस जीप से क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। वह जैसे ही ताजपुर गांव के समीप पहुंचे कि जीप अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलट गई। बताया जाता है कि स्टैरिंग फेल हो जाने से हादसा हुआ। घटना की जानकारी होने पर कोतवाल दीलिप कुमार श्रीवास्तव ने मय फोर्स पहुंचकर घायल जवानों को अस्पताल पहुंचाया। वही पुलिस जीप को गड्ढे से निकलव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.